घी अगर सही तरीके से और सीमित मात्रा में खाया जाए तो यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई बार एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी कह चुकी हैं कि वह हर दिन घी का सेवन करती हैं।

कब्ज से पीड़ित मरीजों को सुबह खाली पेट एक चम्मच घी का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। यह कब्ज और पेट दर्द को ठीक करता है।

घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है। खाली पेट गुनगुने पानी के साथ घी का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

घी ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है। खाली पेट इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है।

घी कैल्शियम से भरपूर होता है. यह हड्डियों को स्वस्थ रखता है। इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में काम करता है.

घी में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं. इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं। खाली पेट गर्म पानी के साथ एक चम्मच घी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।

घी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है। खाली पेट घी खाने से चेहरे पर झुर्रियां और मुंहासों से राहत मिल सकती है।

घी में पाए जाने वाले विटामिन-ए और ओमेगा-3 फैटी एसिड आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

Brijendra
Share



